1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीपी फाइनल्स में उलटफेर का शिकार हुए नडाल, ज्वेरेव ने सीधे सेटों में दी मात

एटीपी फाइनल्स में उलटफेर का शिकार हुए नडाल, ज्वेरेव ने सीधे सेटों में दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Nov 12, 2019 12:24 pm IST,  Updated : Nov 12, 2019 12:24 pm IST

वर्ल्ड नंबर-1 राफेल नडाल को यहां जारी एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के पहले ग्रुप मैच में जर्मनी के एक्लजेंडर ज्वेरेव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। 

ATP Finals- India TV Hindi
एटीपी फाइनल्स में उलटफेर का शिकार हुए नडाल, ज्वेरेव ने सीधे सेटों में दी मात Image Source : AP

लंदन| वर्ल्ड नंबर-1 राफेल नडाल को यहां जारी एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के पहले ग्रुप मैच में जर्मनी के एक्लजेंडर ज्वेरेव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ज्वेरेव ने मैच के शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और नडाल को वापसी का काई भी मौका न देते हुए सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से पराजित किया।

एटीपी ने ज्वेरेव के हवाले से बताया, "यहां खेलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। पिछले साल मैंने यहां अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता। यह मेरे लिए सबकुछ है।" चोट के कारण दो नंवबर को पेरिस मास्टर्स के सेमीफाइनल से पीछे हटने के बाद नडाल अपना पहला मैच खेल रहे थे।

पहले सेट में ज्वेरेव ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। हालांकि, दूसरे सेट में नडाल ने जरूर जर्मन खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन मुकाबले में वापसी नहीं कर पाए। इससे पहले, एक अन्य ग्रुप मैच में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-4 रूस के डेनिस मेदवेदेव को एक कड़े मैच में 7-6 (5), 6-4 से पराजित किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल