1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय फुटबॉल महासंघ ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये देने का किया एलान

भारतीय फुटबॉल महासंघ ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये देने का किया एलान

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 01, 2020 02:58 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 02:58 pm IST

भारतीय फुटबॉल टीम के भी कई सदस्य निजी स्तर पर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं।

All India Football Federation, Covid-19 pandemic, PM Cares fund, Indian prime minister Narendra Modi- India TV Hindi
Praful Patel Image Source : TWITTER/ AIFF

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1700 से अधिक लोग संक्रमित हैं। 

एआईएफएफ ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुए संकट को देखते हुए अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान देने का संकल्प लिया है। ’’ 

भारतीय फुटबॉल टीम के भी कई सदस्य निजी स्तर पर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल