1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकन ओपन: पेस व बोपन्ना हारे, सानिया की जीत

अमेरिकन ओपन: पेस व बोपन्ना हारे, सानिया की जीत

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2016 01:14 pm IST,  Updated : Sep 03, 2016 01:14 pm IST

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में खेले गए अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

leander paes- India TV Hindi
leander paes

न्यूयार्क: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में खेले गए अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इसी टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग के मुकाबले में दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने जीत हासिल की।

पेस और उनके जर्मन जोड़ीदार आंद्रे बेगेमान को शुक्रवार को हुए पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में फ्रांस के स्टीफेन रॉबर्ट और इजरायल के डुडी सेला की जोड़ी से 6-2, 5-7, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में शुक्रवार को ही हुए एक अन्य मुकाबले में बोपन्ना और उनके डेनमार्क के जोड़ीदार फ्रेड्रिक नेल्सन को अमेरिका के ब्रायन बाकेर और न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल की जोड़ी से 6-2, 7-6 (5) से मात मिली।

अमेरिकी ओपन में शुक्रवार को हुए मिश्रित युगल वर्ग के मुकाबले में सानिया और उनके जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोडिग ने अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और डोनल्य योंग की जोड़ी को 6-4, 6-4 से मात दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल