1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सिनक्यूफील्ड कप: आनंद को स्विडलेर ने ड्रा पर रोका

सिनक्यूफील्ड कप: आनंद को स्विडलेर ने ड्रा पर रोका

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 04, 2017 02:34 pm IST,  Updated : Aug 04, 2017 02:34 pm IST

पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने सिनक्यूफील्ड कप के दूसरे दौर में भी रूस के पीटर स्विडलेर से ड्रा खेला

peter, annad- India TV Hindi
peter, annad

सेंट लुईस: पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने सिनक्यूफील्ड कप के दूसरे दौर में भी रूस के पीटर स्विडलेर से ड्रा खेला। टूर्नामेंट में पहली बार काले मोहरों से खेलते हुए आनंद ने इंग्लिश ओपनिंग से शुरूआत की। स्विडलेर के खिलाफ आनंद का रिकार्ड हालांकि अच्छा रहा है लेकिन पहली बाजी हारने के बाद रूसी खिलाड़ी ने काफी संभलकर खेला।

दोनों के बीच 31 चालों में ड्रा पर सहमति बनी। इससे पहले आनंद ने अमेरिका के हिकारू नकामूरा से ड्रा खेला था। अन्य मुकाबलों में नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने पिछली वि चैम्पियनशिप के चैलेंजर रूस के सर्जेइ कर्जाकिन को ड्रा पर रोका जबकि अमेरिका के फेबियानो कारूआना ने आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन को हराया। अमेरिका के वेसले सो ने रूस के इयान एन को मात दी। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने नकामूरा से ड्रा खेला। 

अभी टूर्नामेंट के सात दौर बाकी हैं जबकि कार्लसन, कारूआना और वाचियेर लाग्रेव डेढ अंक के साथ शीर्ष पर हैं। आनंद, आरोनियन, वेसले सो, नकामूरा और कर्जाकिन चौथे स्थान पर हैं। स्विडलेर नौवे स्थान पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल