1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एंडी मरे ने किया खुलासा, 2016 फ्रेंच ओपन फ़ाइनल में जोकोविच से मिली हार सबसे निराशाजनक

एंडी मरे ने किया खुलासा, 2016 फ्रेंच ओपन फ़ाइनल में जोकोविच से मिली हार सबसे निराशाजनक

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2020 10:57 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 10:57 pm IST

मरे ने जोकोविक से इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा, "मुझे बीते कुछ वर्षो से जो समस्याएं हुई थीं। उसके देखने के बाद मुझे लगता है कि मैंने उन पलों का लुत्फ उठाया होता।"

Andy Murray- India TV Hindi
Andy Murray Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने कहा है कि काश उन्होंने 2019 में कराई गई हिप सर्जरी के बाद के अपने करियर में नोवाक जोकोविक जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेले गए मैचों में लुत्फ उठाया होता।

मरे ने जोकोविक से इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा, "मुझे बीते कुछ वर्षो से जो समस्याएं हुई थीं। उसके देखने के बाद मुझे लगता है कि मैंने उन पलों का लुत्फ उठाया होता। जब आप देखते हैं कि आपका अंत समीप है तो आप सोचते हैं कि मैंने उन जीत का लुत्फ क्यों नहीं उठाया, यहां तक कि हार का भी। वे शानदार मैच थे।"

मरे को 2016 फ्रेंच ओपन के फाइनल में जोकोविक से मिली हार का सबसे ज्यादा दुख है। वह पांच बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के रनर अप भी रहे।

ये भी पढ़ें : पीट सैमप्रास को फिर से खेलते देखना चाहते हैं टेनिस स्टार रोजर फेडरर

उन्होंने कहा, "मेरे लिए फ्रेंच ओपन 2016 में तुम्हारे के खिलाफ मिली हार बड़ी थी। जाहिर सी बात है कि मैं ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन जीतने पसंद करता लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरे लिए चुनौती था क्योंकि मेरे लिए क्ले कोर्ट काफी मुश्किल जगह है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल