1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेंटीना और बार्सिलोना के दिग्गज फुटबॉलर मैस्केरानो से संन्यास की घोषणा की

अर्जेंटीना और बार्सिलोना के दिग्गज फुटबॉलर मैस्केरानो से संन्यास की घोषणा की

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 16, 2020 06:49 pm IST,  Updated : Nov 16, 2020 06:49 pm IST

अर्जेंटीना और बार्सीलोना के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर जेवियर मैस्केरानो ने 17 साल के शानदार करियर के बाद खेल से संन्यास की घोषणा की।

Argentina and Barcelona great Javier Mascherano announces retirement- India TV Hindi
Argentina and Barcelona great Javier Mascherano announces retirement Image Source : PTI

आयर्स। अर्जेंटीना और बार्सीलोना के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर जेवियर मैस्केरानो ने 17 साल के शानदार करियर के बाद खेल से संन्यास की घोषणा की। इस 36 साल के खिलाड़ी ने घरेलू टीम ‘रिवर प्लेट’ के साथ 2003 में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने रविवार को अपनी मौजूदा सुपरलीगा टीम एस्टुडियंटेस की अर्जेंटिनोस जूनियर्स के खिलाफ लीग मैच में 0-1 की हार के बाद यह घोषणा की। 

मैस्केरानो ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अपने पेशे को शत प्रतिशत जीया है, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। आज मुझे लगा कि इसे जारी रखने में मुझे परेशानी हो रही है। मैं खुद को अर्जेटीना वापस लाने वाले एस्टुडियंटेस का अनादर नहीं करना चाहता था।’’ 

ये भी पढ़ें - जीवनयापन चलाने के लिए फूड डिलीवरी का काम कर रहा है नीदरलैंड का यह क्रिकेटर

मैस्केरानो ने कहा कि उन्होंने संन्यास का फैसला परिणामों कारण नहीं बल्कि प्रेरणा की कमी के कारण लिया है। उन्होंने दक्षिण अमेरिका और यूरोप के कई क्लबों का प्रतिनिधित्व किया जिसमें बार्सीलोना के साथ उनका करियर सबसे सफल रहा।

बार्सिलोना के साथ उन्होंने आठ साल में ला लीगा के पांच और चैम्पियन्स लीग के दो खिताबों के साथ कुल 19 ट्राफियां जीती। वह 2014 फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली अर्जेंटीना की टीम के अहम सदस्य थे। 

अर्जेंटीना के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा 147 मैच खेले है जिसमें चार विश्व कप और पांच कोपा अमेरिका टूर्नामेंट शामिल है। वह 2004 और 2008 में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के सदस्य भी थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल