1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बाराकूडा चैम्पियनशिप के पहले दौर में गोल्फर अर्जुन अटवाल 38वें स्थान पर रहे

बाराकूडा चैम्पियनशिप के पहले दौर में गोल्फर अर्जुन अटवाल 38वें स्थान पर रहे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2020 03:29 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 03:29 pm IST

भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल ने बाराकूडा चैम्पियनशिप के पहले दौर में चार बर्डी और दो बोगी लगाये और वह संयुक्त 38वें स्थान पर रहे। 

बाराकूडा चैम्पियनशिप...- India TV Hindi
बाराकूडा चैम्पियनशिप के पहले दौर में गोल्फर अर्जुन अटवाल 38वें स्थान पर रहे Image Source : GETTY

ट्रकी (अमेरिका)। भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल ने बाराकूडा चैम्पियनशिप के पहले दौर में चार बर्डी और दो बोगी लगाये और वह संयुक्त 38वें स्थान पर रहे। भारतीय मूल के स्वीडिश खिलाड़ी डेनियल चोपड़ा चार अंक के साथ संयुक्त 50वें स्थान पर रहे। वहीं भारतीय मूल के अमेरिकी साहिथ थीगाला सात अंक लेकर संयुक्त 31वें स्थान पर हैं।

रियान मूरे और एडम शेंक संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। टूर्नामेंट में विजयी रहने वाले को अगले सप्ताह पीजीए चैम्पियनशिप में जगह मिलेगी । शीर्ष दो को सितंबर में होने वाले यूएस ओपन में जगह मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल