1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अब एशलीग बार्टी ने भी जताई यूएस ओपन के आयोजन पर चिंता

अब एशलीग बार्टी ने भी जताई यूएस ओपन के आयोजन पर चिंता

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2020 12:48 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 12:48 pm IST

नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल भी यूएस ओपन के लिये खिलाड़ियों पर संभावित प्रतिबंधों और अन्य बदलावों को लेकर आशंकाएं जता चुके हैं।   

Ashleigh Barty also expressed concern over the holding of US Open- India TV Hindi
Ashleigh Barty also expressed concern over the holding of US Open Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन। विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी एशलीग बार्टी भी उन खिलाड़ियों में शामिल हो गयी हैं जिन्होंने कोरोना वायरस को लेकर अनिश्चितता के बावजूद यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के आयोजन पर चिंता जतायी है। बार्टी को अभी फ्रेंच ओपन के खिताब का बचाव करने का मौका नहीं मिला क्योंकि सभी टेनिस प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं। 

वह जानती हैं कि 2020 में विंबलडन नहीं होगा लेकिन वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त से शुरू होने वाले यूएस ओपन को लेकर स्पष्ट फैसले का इंतजार कर रही हैं। 

नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल भी यूएस ओपन के लिये खिलाड़ियों पर संभावित प्रतिबंधों और अन्य बदलावों को लेकर आशंकाएं जता चुके हैं। 

ये भी पढ़ें - इबार को 3-1 से हराकर रीयाल मैड्रिड ने बार्सिलोना के साथ खिताब की अपनी दावेदारी बनाए रखी

रिपोर्टों के अनुसार विश्व की नंबर दो महिला खिलाड़ी सिमोना हालेप का खेलना भी संदिग्ध है। बार्टी ने एसोसिएट प्रेस को ईमेल भेजकर कहा, ‘‘मैं भी चिंतित हूं। मैं जानती हूं कि आयोजक टूर्नामेंट के आयोजन के इच्छुक हैं लेकिन हर किसी को सुरक्षित रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।’’ 

न्यूयार्क में अगस्त में इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के आयोजन पर अमेरिकी टेनिस संघ इस सप्ताह फैसला कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल