1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018: बॉक्सिंग में अमित पंघल ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Asian Games 2018: बॉक्सिंग में अमित पंघल ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 27, 2018 06:35 pm IST,  Updated : Aug 27, 2018 06:35 pm IST

अमित ने प्री क्वार्टर फाइनल में खारखु इंखमानदाख को 5-0 से हराया।

Amit Panghal- India TV Hindi
Amit Panghal

भारत के मुक्केबाज अमित पंघल ने 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार को पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अमित ने प्री क्वार्टर फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाते हुए मंगोलिया के खारखु इंखमानदाख को 5-0 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। 

अमित पहले राउंड के शुरुआती पलों में ही कुछ कमजोर दिखे, लेकिन इसके बाद वो हमेशा मंगोलियाई खिलाड़ी पर हावी रहे। पहले दौर के अंत में अमित ने कुछ अच्छे पंच मारते हुए मंगोलियाई खिलाड़ी को दबाव में ला दिया। 

दूसरे राउंड में अमित ने अच्छा डिफेंस किया और काउंटर पर खेलने की रणनीति अपनाई। उन्होंने इस दौर में अपने जैब और हुक का अच्छा इस्तेमाल करते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 

तीसरे राउंड में भी अमित का दबदबा रहा। यहां अमित ने मंगोलियाई खिलाड़ी के चेहरे पर कुछ अच्छे पंच बरसाए। अमित के एकतरफा खेल को देखते हुए सभी जजों ने उनके हित में फैसला किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल