1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (निशानेबाजी): फाइनल में जाने से चूके अनीश भानवाल

एशियाई खेल (निशानेबाजी): फाइनल में जाने से चूके अनीश भानवाल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2018 11:59 am IST,  Updated : Aug 25, 2018 11:59 am IST

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अनीश भानवाल एशियाई खेलों में 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाए। 

अनीश भानवाल- India TV Hindi
अनीश भानवाल

जकार्ता: राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले 16 साल के युवा निशानेबाज अनीश भानवाल 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाए। अनीश स्पर्धा के दूसरे क्वालीफिकेशन में नौवें स्थान पर रहे। उन्होंने दो स्टेज के बाद कुल 576 का स्कोर किया। 

वहीं शिवम शुक्ला 569 भी फाइनल में जाने से चूक गए। उन्होंने 11वां स्थान हासिल किया। अनीश ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था और लगातार फाइनल की रेस में बने हुए थे, लेकिन अंत में वह राह भटक बैठे और फाइनल में नहीं जा पाए।

अनीश ने क्वालीफाइंग की पहली स्टेज में 293 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया था। उसने दूसरे क्वालीफिकेशन में 283 का स्कोर किया । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल