1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन गेम्स 2018 (टेनिस): अंकिता रैना ने जीता कांस्य पदक

एशियन गेम्स 2018 (टेनिस): अंकिता रैना ने जीता कांस्य पदक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 23, 2018 12:40 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 12:40 pm IST

चीन की शुआई जैंग ने सेमीफाइनल मुकाबले में रैना को 2-0 से हराया। 

अंकिता रैना- India TV Hindi
अंकिता रैना Image Source : GETTY IMAGES

भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। चीन की शुआई जैंग ने गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में रैना को 2-0 से हराया। 

भारतीय खिलाड़ी ने पहले सेट की दमदार शुरुआत की लेकिन पहले तीन गेमों के बाद उन्होंने अपनी लय खो दी और चीन की खिलाड़ी ने 6-4 से सेट जीत लिया। दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मुकाबला टाई-ब्रेकर तक गया जहां जैंग ने शानदार खेल दिखाया और सेट को 7-6 से जीतते हुए मैच अपने नाम किया।

वहीं, भारत के लिए टेनिस में ही रोहन बोपन्ना और रेड्डी की जोड़ी ने पदक की आस जगा दी है। दोनों ने फाइनल में जगह बना ली है और दोनों खिलाड़ियों का इरादा गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने का होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल