1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (एथलेटिक्स): मेडल से चूकीं अनु राघवन, चौथे नंबर से करना पड़ा संतोष

एशियाई खेल (एथलेटिक्स): मेडल से चूकीं अनु राघवन, चौथे नंबर से करना पड़ा संतोष

 Reported By: IANS
 Published : Aug 27, 2018 05:47 pm IST,  Updated : Aug 27, 2018 05:47 pm IST

अनु ने 56.92 सेकेंड में रेस पूरी की।

 अनु राघवन- India TV Hindi
 अनु राघवन

जकार्ता: भारत की अनु राघवन और जौना मुर्मू एशियाई खेलों के आठवें दिन 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के फाइनल पदक के चूक गईं। गुरुवार को हुई फाइनल रेस में अनु चौथे पायदान पर रहीं जबकि जौना को संयुक्त रूप से पांचवां स्थान मिला। अनु ने 56.92 सेकेंड में रेस पूरी की जबकि जौना ने 57.48 सेकेंड का समय निकाला और चीन की यान हुंग के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं। 

स्पर्धा का स्वर्ण पदक बहरीन की ओलुवाकेमी एडीकोया के नाम रहा जबकि वियतनाम की लान थी क्वाच ने रजत और बहरीन की ही अमिनात जमाल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 

ओलुवाकेमी ने 54.48, लान ने 55.30 और अमिनात ने 55.65 सेकेंड का समय निकाला। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल