1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (एथलेटिक्स): भारत के तजिंदर पाल सिंह तूर ने रचा इतिहास, नए रिकॉर्ड से साथ जीता गोल्ड

एशियाई खेल (एथलेटिक्स): भारत के तजिंदर पाल सिंह तूर ने रचा इतिहास, नए रिकॉर्ड से साथ जीता गोल्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 25, 2018 07:38 pm IST,  Updated : Aug 25, 2018 08:35 pm IST

भारत के तजिंदर पाल सिंह तूर ने 18वें एशियाई खेलों में भारत को सातवां गोल्ड दिला दिया।

तजिंदर पाल सिंह तूर- India TV Hindi
तजिंदर पाल सिंह तूर Image Source : TWITTER

भारत के तेजेन्दरपाल सिंह तूर ने 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को शॉट पुट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। तूर ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 20.75 मीटर के साथ भारत का परचम लहराया। भारत का इस एशियाई खेलों में यह सातवां स्वर्ण पदक है। 

एशियाई खेलों में यह एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 20.57 मीटर का रिकार्ड था, जो सऊदी अरब के अब्दुलमजीद अल्हाबाशी ने 2010 एशियाई खेलों में बनाया था। 

एशियाई खेलों के इतिहास में पुरुषों के शॉट पुट में भारत का यह आठवां स्वर्ण पदक है। 23 साल के तेजेन्दर ने यहां जीबीके मेन स्टेडियम में पहले प्रयास में 19.96, दूसरे प्रयास में 19.15 मीटर का थ्रो किया। हालांकि तीसरा प्रयास उनका फाउल रहा। लेकिन उन्होंने चौथे प्रयास में 19.96 और पांचवें प्रयास में 20.75 का रिकॉर्ड थ्रो किया।

भारतीय नौ सेना में काम करने वाले पंजाब के मोगा जिले के तेजेन्दरपाल ने पिछले साल एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। वह गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में हालांकि निराशाजनक तौर पर आठवें स्थान पर रहे थे।

इसी स्पर्धा में चीन के लियू यांग ने 19.52 मीटर के साथ रजत पदक और कजाकिस्तान के इवानोव इवान ने 19.40 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल