1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (मुक्केबाजी) : पहले ही दौर में हारे भारत के गौरव सोलंकी

एशियाई खेल (मुक्केबाजी) : पहले ही दौर में हारे भारत के गौरव सोलंकी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 24, 2018 07:27 pm IST,  Updated : Aug 24, 2018 07:27 pm IST

इसी साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पुरुष मुक्केबाज गौरव सोलंकी यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन 52 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के पहले ही दौर में बाहर हो गए हैं।

गौरव सोलंकी- India TV Hindi
गौरव सोलंकी Image Source : GETTY

जकार्ता। इसी साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पुरुष मुक्केबाज गौरव सोलंकी यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन 52 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के पहले ही दौर में बाहर हो गए हैं। गौरव को पहले दौर में जापान के रयोमेई तानाका ने 5-0 से मात देकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। 

गौरव ने हालांकि अपने अंदाज के अनुरूप आक्रामक खेल जारी रखा, लेकिन रेफरियों ने जापानी खिलाड़ी के पक्ष में फैसला किया। पहले दौर में दोनों ही खिलाड़ी रक्षात्मक थे और एक दूसरे के खेल को समझने की कोशिश में थे। दूसरे दौर में गौरव ने तेजी दिखाई और अपने जैब का अच्छा इस्तेमाल किया। जापानी खिलाड़ी ने हालांकि अच्छा बचाव किया। रेफरी ने दो बार तानाका को चेतावनी भी दी। 

तीसरे दौर में दोनों के बीच बराबर का मैच हुआ। यहां तानाका ने गौरव पर कम पंच मारे लेकिन जितने पंच मारे उनमें से अधिकतर सटीक थे। तीसरे दौर के आखिरी सेकेंड्स में तानाका के दोनों पंच सटीक रहे और वह मुकाबला जीत अगले दौर में पहुंच गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल