1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (टेनिस): प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची करमान थांडी

एशियाई खेल (टेनिस): प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची करमान थांडी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 20, 2018 03:55 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 03:55 pm IST

थांडी ने मैच की शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और अपने विपक्षी को पूरे मैच में केवल एक गेम ही जीतने दिया। 

करमान कौर थांडी- India TV Hindi
करमान कौर थांडी

जकार्ता: भारतीय टेनिस खिलाड़ी करमान कौर थांडी ने 18वें एशियाई खलों में महिलाओं की एकल स्पर्धा में मंगोलिया की जर्गाल अल्तानसर्नाई को सीधे सेटों में हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। थांडी ने मैच की शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और अपने विपक्षी को पूरे मैच में केवल एक गेम ही जीतने दिया। 

पहले सेट में थांडी ने आक्रामक खेले दिखाते हुए 6-1 से जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे सेट में भी लय बनाए रखी और अपने बेहतरीन खेल को जारी रखा।

थांडी ने दूसरे सेट को 6-0 से अपने नाम करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला जापान की ताइवान की एन-शूओ लियांग से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल