1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (कुश्ती): विनेश फोगाट 50 किग्रां फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में

एशियाई खेल (कुश्ती): विनेश फोगाट 50 किग्रां फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल में

 Reported By: IANS
 Published : Aug 20, 2018 01:19 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 01:19 pm IST

भारतीय महिला पहलवान ने किम को अंक लेने का मौका न देते हुए टेक्निकल सुपियोरिटीमें 11-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

विनेश फोगाट- India TV Hindi
विनेश फोगाट

जकार्ता: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने सोमवार को 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पैर में दर्द की समस्या के बावजूद विनेश ने अपनी क्षमता को बनाए रखते हुए दक्षिण कोरिया की किम ह्यूंगजू को क्वार्टर फाइनल में 11-0 से करारी शिकस्त दी। 

विनेश ने पहले दौर में किम पर अपनी रणनीति के तहत शिकंजा कसते हुए छह अंक बटोरे। 

दूसरे चरण में भी भारतीय महिला पहलवान ने किम को अंक लेने का मौका न देते हुए टेक्निकल सुपियोरिटीमें 11-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल