1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (वुशु): सूर्य भानू प्रताप सिंह और नरेंद्र ग्रेवाल को मिला ब्रॉन्ज मेडल

एशियाई खेल (वुशु): सूर्य भानू प्रताप सिंह और नरेंद्र ग्रेवाल को मिला ब्रॉन्ज मेडल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 22, 2018 08:03 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 08:03 pm IST

भारत के वुशु खिलाड़ी सूर्य भानू प्रताप सिंह और नरेंद्र ग्रेवाल 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को कांस्य पदक जीतने में सफल रहे हैं। 

...- India TV Hindi
सूर्य भानू प्रताप सिंह और नरेंद्र ग्रेवाल

जकार्ता: भारत के वुशु खिलाड़ी सूर्य भानू प्रताप सिंह और नरेंद्र ग्रेवाल 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को कांस्य पदक जीतने में सफल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के पास हालांकि रजत और स्वर्ण जीतने का भी मौका था लेकिन अपने-अपने भारवर्ग के सेमीफाइनल में हारने कारण दोनों के नसीब में कांस्य ही आया। 

सूर्य को सांडा स्पर्धा के 60 किलोग्राम भारवर्ग में ईरान के इरफान अहानगारियान ने 2-0 से मात दी। 

वहीं नरेंद्र को 65 किलोग्राम भारवर्ग सांडा स्पर्धा में ईरान के जफारी फोरोड ने 2-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया और नरेंद्र को कांस्य पदक तक ही सीमित कर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल