1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018 Day 9 India Schedule: नीरज चोपड़ा लगाएंगे गोल्ड पर निशाना! जानिए 9वें दिन एशियाई खेलों में भारत का फुल शेड्यूल

Asian Games 2018 Day 9 India Schedule: नीरज चोपड़ा लगाएंगे गोल्ड पर निशाना! जानिए 9वें दिन एशियाई खेलों में भारत का फुल शेड्यूल

 Edited By: IANS
 Published : Aug 26, 2018 11:25 pm IST,  Updated : Aug 26, 2018 11:25 pm IST

देश सात स्वर्ण, 10 रजत और 19 कांस्य पदक के साथ कुल 36 पदक जीतकर तालिका में नौवें स्थान पर है। अब उम्मीदें 9वें दिन पर टिकी हैं।

नीरज चोपड़ा- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : GETTY

जकार्ता/पालेमबांग। हिमा दास ने महिला 400 मीटर में नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ रजत पदक जीता और पुरुष वर्ग में मोहम्मद अनस ने भी क्षेत्रीय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखते हुए एशियाई खेलों में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि दुती चंत 100 मीटर में रजत पदक जीतने में सफल रहीं। भारत 8वें दिन कोई स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया लेकिन पांच रजत पदक जीतने में सफल रहा। देश सात स्वर्ण, 10 रजत और 19 कांस्य पदक के साथ कुल 36 पदक जीतकर तालिका में नौवें स्थान पर है। अब उम्मीदें 9वें दिन पर टिकी हैं। भारतीय दल का एशियाई खेलों के नौवें दिन (सोमवार) का कार्यक्रम इस प्रकार है। (Read also_ Asian Games 2018: यहां जानिए कैसा रहा भारत के लिए 8वां दिन, भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास)​

एथलेटिक्स : शाम 5:10 बजे से 

महिला ऊंची कूद (फाइनल): नीना वराकिल, जेम्स नयना 
पुरुष भालाफेंक (फाइनल): नीरज चोपड़ा, शिवपाल सिंह 
महिला 400 मीटर बाधा दौड़ (फाइनल): जौना मुर्मू, अनु राघवन 
पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ (फाइनल): धरुन अय्यासामी, संतोष कुमार तमिलरसन 
पुरुषों की ऊंचीकूद (फाइनल): चेतन बालसुब्रमण्यम 
महिला 3000 मीटर स्टेपलचेज (फाइनल): सुधा सिंह, चिंता 
पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज (फाइनल): शंकर लाल स्वामी 
पुरुषों 800 मीटर क्वालीफिकेशन: जिनसन जॉनसन, मनजीत सिंह

बैडमिंटन: सुबह 10:30 से 
महिला एकल सेमीफाइनल: साइना नेहवाल बनाम ताइ जू यिंग (चीनी ताइपै) 
महिला एकल सेमीफाइनल: पीवी सिंधू बनाम अकाने यामागुची (जापान) 

मुक्केबाजी: दोपहर तीन बजे से 
पुरुष लाइट फ्लाईवेट (49 किग्रा) प्री-क्वार्टर फाइनल: अमित बनाम खारखू एनखमंदख (मंगोलिया) 
पुरुष बेंटमवेट (56 किग्रा) प्री-क्वार्टर फाइनल: मोहम्मद हसम उदीन बनाम एनख-अमर खारखू (मंगोलिया) 
पुरुष लाइटवेल्टरवेट (64 किग्रा) प्री-क्वार्टर फाइनल: धीरज बनाम नूरलन कोबाशेव (किर्गिस्तान) 
पुरुष मिडिलवेट (75 किलो) प्री-क्वार्टर फाइनल: विकास कृष्ण बनाम तनवीर अहमद (पाकिस्तान) 

कैनो / कयाकिंग: 
कैनो टीबीआर 1000 मीटर पुरुष: भारत (सुबह साढ़े आठ बजे से) 

घुड़सवारी: सुबह साढे छह बजे से 
जंपिंग व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन: केविक केईवन सेटलवाड़, चेतन रेड्डी नकुल, केविक जहान सेटलवाड़ 
जंपिंग टीम क्वालिफिकेशन: भारत 

हाकी: 
महिला पूल बी: भारत बनाम थाईलैंड (दोपहर 12.30 बजे) 

कराटे: 
पुरुष 75 किलो 1/16 फाइनल: शरथ कुमार जयेंद्रन बनाम मुइल किम (सुबह 8:15 से) 
पुरुष 84 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल: विशाल (दोपहर 12:42 बजे से) 

सेपकटकरा: 
पुरुष रेगु ग्रुप बी प्रारंभिक मैच: भारत बनाम नेपाल (सुबह साढ़े नौ बजे से) 

स्क्वाश: 
पुरुष टीम पूल बी: भारत बनाम इंडोनेशिया (सुबह 11:00 बजे से)
पुरुष टीम पूल बी: भारत बनाम सिंगापुर (शाम पांच बजे से) 
महिला टीम पूल बी: भारत बनाम ईरान (सुबह 11 बजे से) 

टेबल टेनिस : 
पुरूष टीम ग्रुप डी मैच: भारत बनाम मकाऊ (सुबह 10:30 बजे) 
पुरूष टीम ग्रुप डी मैच: भारत बनाम वियतनाम (दोपहर 2:30 बजे) 
महिला टीम क्वार्टर फाइनल (शाम 4:30 बजे) 
पुरूष टीम क्वार्टर फाइनल (शाम 6:30 बजे) 

वॉलीबाल : 
महिला टीम पूल बी मैच: भारत बनाम चीन (सुबह 11 बजे) 

भारोतोलन : 
पुरूष 100 किग्रा से अधिक भार वर्ग ग्रुप ए (दोपहर 12:30 बजे से) 
महिला 75 किग्रा से अधिक भार वर्ग ग्रुप ए (दोपहर 3:30 बजे से)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल