1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (100 मीटर): सेमीफाइनल में पहुंची दुती चंद

एशियाई खेल (100 मीटर): सेमीफाइनल में पहुंची दुती चंद

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2018 06:35 pm IST,  Updated : Aug 25, 2018 06:35 pm IST

दुती ने शनिवार को जीबीके मेन स्टेडियम में हीट-2 में लेन नंबर-4 से शानदार शुरुआत की और 11.38 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया।

दुती चंद- India TV Hindi
दुती चंद

जकार्ता: भारत की महिला धावक दुती चंद ने 18वें एशियाई खेलों में 100 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दुती ने शनिवार को जीबीके मेन स्टेडियम में हीट-2 में लेन नंबर-4 से शानदार शुरुआत की और 11.38 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। 

कजाकिस्तान की आल्गा साफरोनोवा दूसरे और उज्बेकिस्तान की निगिना शारिपोवा तीसरे पायादन पर रही। साफरोनोवा ने 11.46 सेकेंड में रेस पूरी की जबकि उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी ने 11.59 सेकेंड का समय निकालते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल