1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018: एथलेटिक्स में 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में दुती चंद, हिमा दास

Asian Games 2018: एथलेटिक्स में 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में दुती चंद, हिमा दास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2018 10:28 am IST,  Updated : Aug 28, 2018 10:28 am IST

दुती को आखिरी सूची में दूसरा और हिमा को सातवां स्थान हासिल हुआ है। 

Dutee Chand- India TV Hindi
Dutee Chand Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय महिला एथलीट दुती चंद और हीमा दास ने 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को 10वें दिन महिलाओं की 200 मीटर रेस स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दुती को आखिरी सूची में दूसरा और हिमा को सातवां स्थान हासिल हुआ है। 

हिमा ने हीट-2 में 23.47 सेकेंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया, वहीं दुती ने हीट-4 में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 23.37 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया।

आपको बता दें कि इससे पहले जैवलिन थ्रो में भारत को गोल्ड दिलाकर इतिहास रच दिया। जबकि सुधा सिंह, धारूण अय्यासामी और नीना वराकिल ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल किए। नीरज एशियाई खेलों में पुरूषों के जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 88.06 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर अपने खुद के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में भी सुधार किया। 

अनुभवी सुधा सिंह ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज, युवा अय्यासामी ने पुरूषों की 400 मीटर दौड़ और और दिहाड़ी मजदूर की बेटी वराकिल ने महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीते। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल