1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन गेम्स 2018 (कुश्ती): 87 किलो ग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हरप्रीत सिंह

एशियन गेम्स 2018 (कुश्ती): 87 किलो ग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हरप्रीत सिंह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 22, 2018 12:21 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 12:21 pm IST

क्वार्टर फाइनल में हरप्रीत का सामना जापान के पहलवान मसातो सुमी से होगा।

हरप्रीत सिंह- India TV Hindi
हरप्रीत सिंह Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय पहलवान हरप्रीत सिंह ने अच्छा प्रदर्शन कर 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को पुरुषों की 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। हरप्रीत ने प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के हीज्यून पार्क को 4-1 से मात दी। 

पहले राउंड में हरप्रीत ने दक्षिण कोरियाई पहलवान को पटकते हुए 2-0 की बढ़त बनाई। हीज्यून अच्छा डिफेंस कर रहे थे। ऐसे में हरप्रीत के लिए ज्यादा अंक लेना मुश्किल था। अपनी क्षमता को बनाए रखते हुए हरप्रीत ने अटैक बरकरार रखा और दूसरे राउंड में भी दो अंक हासिल कर अंत में 4-1 से जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

क्वार्टर फाइनल में हरप्रीत का सामना जापान के पहलवान मसातो सुमी से होगा। देखना दिलचस्प होगा कि क्या हरप्रीत क्वार्टरफाइनल में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रख पाते हैं या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल