1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (बैडमिंटन) : सायना के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

एशियाई खेल (बैडमिंटन) : सायना के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2018 03:13 pm IST,  Updated : Aug 25, 2018 04:14 pm IST

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

पीवी सिंधु- India TV Hindi
पीवी सिंधु Image Source : GETTY IMAGES

जकार्ता। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने अंतिम-16 के मैच में मेजबान देश इंडोनेशिया की मारिकस्का तुनजुंग को सीधे गेमों में 21-12, 21-15 से मात दी। 

सिंधु को मैच जीतने मे किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आई। पहले गेम में सिंधु ने 9-5 की बढ़त ले ली थी जिसे उन्होंने कायम रखा और ब्रेक के बाद तक 18-12 से आगे रहीं। यहां से तुनजुंग को वापसी का मौका नहीं मिला। 

दूसरे गेम में तुनजुंग ने सिंधु को बैकफुट पर धकलने की कोशिश की लेकिन रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता ने अपने अनुभव और तेजी से तुंनजुंग को बैकफुट पर रखा। 

दूसरे गेम में सिंधु ने शुरुआत में ही 6-2 की बढ़त ले ली थी जिसे उन्होंने 12-7 तक पहुंचा दिया। तुनजुंग ने कुछ अंक बटोरते हुए स्कोर 12-14 किया लेकिन सिंधु ने उन्हें ज्यादा आगे नहीं जाने दिया और 21-15 से गेम जीत मैच अपने नाम किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल