1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian games 2018: कयाक युगल-1000 मीटर के सेमीफाइनल में भारत

Asian games 2018: कयाक युगल-1000 मीटर के सेमीफाइनल में भारत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 29, 2018 12:31 pm IST,  Updated : Aug 29, 2018 12:31 pm IST

नाओचा और चिंग की जोड़ी को इस स्पर्धा की अंतिम सूची में 11वां स्थान हासिल हुआ। 

Asian Games 2018- India TV Hindi
Asian Games 2018

भारत के नाओचा सिंह और चिंग सिंह की भारतीय जोड़ी ने 18वें एशियाई खेलों में 11वें दिन बुधवार को नौकायन में पुरुषों की कयाक युगल-1000 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नाओचा और चिंग की जोड़ी को इस स्पर्धा की अंतिम सूची में 11वां स्थान हासिल हुआ। 

भारतीय जोड़ी ने हीट-1 में तीन मिनट और 53.449 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा को पूरा करते हुए छठा स्थान हासिल किया था। वहीं, कयाक-4 की 500 मीटर पुरुष स्पर्धा में भी भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। 

सेल्वाराज एल्बर्ट, अरामबम चिन सिंह, लाइतोनजाम सिंह और बारोई पुरोहित की भारतीय टीम ने हीट-1 में पांचवां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा के हीट-1 में भारतीय टीम ने एक मिनट और 37.549 सेकेंड का समय लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल