1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018: तीरंदाजी में महिला कंपाउंड स्पर्धा में भारत ने लगाया रजत पर निशाना

Asian Games 2018: तीरंदाजी में महिला कंपाउंड स्पर्धा में भारत ने लगाया रजत पर निशाना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2018 11:50 am IST,  Updated : Aug 28, 2018 11:50 am IST
Indian won silver in archery- India TV Hindi
Indian won silver in archery Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने मंगलवार को 18वें एशियाई खेलों में कंपाउंड स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया है। एशियाई खेलों में महिला टीम की कंपाउंड स्पर्धा में ये पहला रजत पदक है। इससे पहले 2014 में महिला टीम को इस स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल हुआ था। 

दक्षिण कोरिया की टीम ने भारतीय महिला टीम को फाइनल मुकाबले में 231-228 से मात दी। भारत की झोली में 10वें दिन गिरा ये पहला पदक है। हालांकि मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दक्षिण कोरिया को कड़ी टक्कर दी।

भारतीय टीम आखिरी 3 शॉट तक गोल्ड की रेस में था। मैच बेहद रोमांचक हो गया था। लेकिन आखिरी 3 शॉट में भारत के हाथ से मैच और गोल्ड फिसल गया। हालांकि भारत ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जरूर जीत लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल