1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018: टेबल टेनिस में मकाउ से जीती भारतीय पुरुष टीम

Asian Games 2018: टेबल टेनिस में मकाउ से जीती भारतीय पुरुष टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 27, 2018 12:07 pm IST,  Updated : Aug 27, 2018 12:07 pm IST

अब भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच वियतनाम के खिलाफ खेलेगा।

टेबल टेनिस में भारत की...- India TV Hindi
टेबल टेनिस में भारत की शानदार जीत Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने 18वें एशियाई खेलों में नौवें दिन सोमवार को टीम स्पर्धा में ग्रुप स्तर पर खेले गए अपने तीसरे मैच में जीत हासिल की। भारतीय टीम ने ग्रुप-डी में मकाउ को 3-0 से मात दी। अब भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच वियतनाम के खिलाफ खेलेगा। ऐसे में भारत के पास अब भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। 

अमलराज एंथोनी ने पहले मुकाबले में मकाउ के चुन वांग को 11-7, 11-3, 11-4 से मात देकर भारतीय टीम का खाता खोला। इसके बाद, दूसरे मुकाबले में हरमीत देसाई ने भी मकाउ के जिकांग शियाओ के खिलाफ जीत हासिल की। 

हरमीत ने जिकांग को 11-4, 11-8, 8-11, 11-3 से हराया। ऐसे में भारतीय टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली। मानव विकास द्वारा जीते गए तीसरे मैच के साथ ही भारत ने मकाउ को 3-0 से हरा दिया। तीसरे मुकाबले में मानव ने इयान टिन को 11-5, 11-4, 11-4 से मात दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल