1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018: टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम ने जीता कांस्य

Asian Games 2018: टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम ने जीता कांस्य

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2018 01:52 pm IST,  Updated : Aug 28, 2018 01:52 pm IST

भारतीय पुरुष टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की टीम ने 3-0 से मात दी। 

India win bronze- India TV Hindi
India win bronze Image Source : GETTY IMAGES

भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम को 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को टीम स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल हुआ। भारतीय पुरुष टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की टीम ने 3-0 से मात दी। ऐसे में भारत को कांस्य से संतोष करना पड़ा। 

पहले मैच में साथियान गनाशेखरन को दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी सांग्सु ली ने 11-9, 9-11, 3-11, 3-11 से मात देकर अपनी टीम का खाता खोला। दूसरे मैच में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। अचंता शरथ कमल को सिक योंग जियोंग ने 9-11, 9-11, 11-6, 11-7, 8-11 से हरा दिया। 

भारत तीसरे मैच में मिली हार के कारण फाइनल में कदम रखने से चूक गया। तीसरे मैच में दक्षिण कोरिया के वुजिन जांग ने एंथोनी अमलराज को 11-5, 11-7, 4-11, 11-7 से मात दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल