1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन गेम्स 2018 (नौकायन): पदक से चूके भारतीय खिलाड़ी

एशियन गेम्स 2018 (नौकायन): पदक से चूके भारतीय खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 23, 2018 01:28 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 01:28 pm IST

 नौकायन की तीन स्पर्धाओं के फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने भाग लिया और वो एक भी पदक अपने नाम करने में नाकाम रहे।

एशियन गेम्स- India TV Hindi
एशियन गेम्स

भारतीय खिलाड़ी 18वें एशियाई खेलों के पांचवें दिन निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए एक भी पदक नहीं जीत पाए। नौकायन की तीन स्पर्धाओं के फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने भाग लिया और वो एक भी पदक अपने नाम करने में नाकाम रहे।

महिलाओं की डबल स्कल्स स्पर्धा में भारत की सयाली शेल्के और पूजा की जोड़ी 8 मिनट 21.76 सेकेंड का समय निकालते हुए छठे पायदान पर रही। स्पर्धा में कुल छह टीमों ने भाग लिया था। 

पुरुषों के पेयर स्पर्धा में मलकीत सिंह और गुरिंगदर सिंह चौथे पायदान पर रहे। उन्होंने 7 मिनट 10.86 सेकेंड का समय निकाला। इसी तरह पुरुषों के लाइटवेट फोर स्पर्धा में भी भारतीय टीम 6 मिनट 43.20 सेकेंड के समय के साथ चौथे पायदान पर रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल