1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल 2018: भारतीय निशानेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, जानिए कौन-कौन है मेडल का दावेदार

एशियाई खेल 2018: भारतीय निशानेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, जानिए कौन-कौन है मेडल का दावेदार

 Reported By: IANS
 Published : Aug 18, 2018 07:28 pm IST,  Updated : Aug 18, 2018 07:28 pm IST

इसी साल अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था। इन खेलों में मनु भाकेर और अनीश भानवाल जैसे युवा निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का लोह मनवाया था

जीतू - India TV Hindi
जीतू  Image Source : PTI

जकार्ता। इसी साल अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था। इन खेलों में मनु भाकेर और अनीश भानवाल जैसे युवा निशानेबाजों ने अपनी प्रतिभा का लोह मनवाया था, तो वहीं श्रेयसी सिंह, अपूर्वी चंदेला, संजीव राजूपत, हीना सिद्धू जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया था। अब इन सभी के कंधों पर 18वें एशियाई खेलों में राष्ट्रमंडल खेलों की सफलता को दोहराने की बड़ी जिम्मेदारी है। एशियाई खेलों में निशानेबाजी की स्पर्धाएं रविवार से शुरू हो रही हैं। (एशियन गेम्स से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

भारतीय निशानेबाज इंचियोन-2014 ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए थे। देश के हिस्से इन खेलों में निशानेबाजी में कुल नौ पदक आए थे, जिसमें से एक स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य थे। इकलौता स्वर्ण जीतू राय ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दिलाया था, लेकिन इस बार जीतू टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल टीम ने रजत जीता था। 

राष्ट्रमंडल खेलों की अपेक्षा एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों को कड़ी चुनौती मिलेगी, क्योंकि इन खेलों में चीन, कोरिया और जापान जैसे निशानेबाजी के दिग्गज देश हिस्सा लेंगे। 

राष्ट्रमंडल खेलों में मनु और अनीश ने बेहतरीन प्रदर्शन कर उम्मीद जगाई है। इन दोनों से एशियाई खेलों में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। मनु 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगी। अनीश 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में किस्मत आजमाएंगे। 

रविवार को महिला ट्रैप स्पर्धा होनी है, जिसमें श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर किस्मत आजमाएंगी तो वहीं पुरुष ट्रैप स्पर्धा में मानवजीत सिंह संधू, लक्ष्य उतरेंगे। रविवार को ही 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा होगी और इसी दिन पदक राउंड भी होंगे। भारत से रवि कुमार और अपूर्वी की जोड़ी पदक के लिए जोर अजमाइश करेगी। 

वहीं 10 मीटर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में मनु और अभिषेक वर्मा से देश को पदक की उम्मीद होगी।

निशानेबाजी टीम : 

पुरुष : संजीव राजपूत, अखिल श्योराण, रवि कुमार, दीपक कुमार, हरजिंदर सिंह, अमित कुमार, अभिषेक वर्मा, सौरभ चौधरी, शिवक शुक्ला, अनीश भानवाल, लक्ष्य श्योराण, मानवजीत संधू, शीरज सिंह, अंगद वीर सिंह बाजवा, अंकुर मित्तल, शार्दुल विहान। 

महिला : मनु भाकेर, अपूर्व चंदेला, श्रेयसी सिंह, अंजुम मोदगिल, गायत्री, इलावेनी वालारिवान, हीना सिद्धू, राही सारनोबाट, सीमा तोमर, गनीमत शेखोन, रश्मी राठौर, वर्षा वर्मन। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल