1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018: मिल्खा सिंह ने नीरज चोपड़ा और दूसरे एथलीटों को शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी

Asian Games 2018: मिल्खा सिंह ने नीरज चोपड़ा और दूसरे एथलीटों को शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2018 10:35 am IST,  Updated : Aug 28, 2018 10:35 am IST

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

Neeraj Chopra- India TV Hindi
Neeraj Chopra Image Source : GETTY IMAGES

उड़न सिख मिल्खा सिंह ने नीरज चोपड़ा और अन्य एथलीटों को एशियाई खेलों में पदक जीतने पर बधाई दी। मिल्खा ने कहा, ‘‘मैं नीरज और एथलेटिक्स में पदक जीतने वाले अन्य सभी एथलीटों को बधाई देता हूं। एशियाई खेलों में उनका प्रदर्शन बेजोड़ है।’’ 

चोपड़ा एशियाई खेलों में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। उनके अलावा सुधा सिंह ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज, धारूण अय्यासामी ने पुरूषों की 400 मीटर दौड़ और नीना वराकिल ने महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीते। 

मिल्खा ने कहा कि भारतीय एथलीटों को अब टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय एथलेटिक्स का स्तर दिन प्रतिदिन सुधर रहा है। हमें अब ओलंपिक में पदक को लक्ष्य बनाना चाहिए।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल