1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018: वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से हारा भारत

Asian Games 2018: वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से हारा भारत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2018 02:06 pm IST,  Updated : Aug 28, 2018 02:06 pm IST

चार सेटों के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3-1 से मात दी।

Pakistan beat India in Volleyball- India TV Hindi
Pakistan beat India in Volleyball Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम को यहां 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। जीबीके वॉली इंडोर स्टेडियम में खेले चार सेटों के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3-1 से मात दी।

भारतीय टीम ने पहला सेट 22 मिनट में 25-21 से जीत कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन पाकिस्तान ने अगले तीन सेट 25-21, 25-21, 25-23 से जीतकर 3-1 की बढ़त के साथ मैच अपने नाम कर लिया।

मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा था और लग रहा था कि भारतीय वॉलीबॉल टीम इस मैच को जीत लेगी। पहले सेट में जिस तरह से भारत ने प्रदर्शन किया उसे देककर भारत की उम्मीदें बढ़ भी गई थीं। लेकिन अगले 3 सेटों में पाकिस्तान ने भारत को बुरी तरह हरा दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल