1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018: 60 किग्रा लाइट के क्वार्टर फाइनल में हारीं पवित्रा

Asian Games 2018: 60 किग्रा लाइट के क्वार्टर फाइनल में हारीं पवित्रा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2018 02:26 pm IST,  Updated : Aug 28, 2018 02:26 pm IST

पवित्रा ने पहले राउंड को 10-9 से जीता था, लेकिन बाकी के दो राउंड में इंडोनेशिया की मुक्केबाज ने 10-9 से जीत हासिल कर ली।

India lost in Boxing- India TV Hindi
India lost in Boxing

भारतीय महिला मुक्केबाज पवित्रा 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को महिलाओं की 60 किलोग्राम लाइट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। पवित्रा को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की हुस्वातुन हसाना ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-3 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

गुवाहाटी में 2008 में हुई एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पवित्रा ने हसाना को अच्छी टक्कर दी। 

पवित्रा ने पहले राउंड को 10-9 से जीता था, लेकिन बाकी के दो राउंड में इंडोनेशिया की मुक्केबाज ने 10-9 से जीत हासिल कर इस मुकाबले को जीत लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल