1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन गेम्स 2018 (निशानेबाजी): संजीव ने जीता 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन का रजत

एशियन गेम्स 2018 (निशानेबाजी): संजीव ने जीता 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन का रजत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 21, 2018 01:26 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 01:26 pm IST

 भारतीय निशानेबाज संजीव का ये एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में जीता गया पहला पदक है। 

संजीव राजपूत- India TV Hindi
संजीव राजपूत Image Source : PTI

भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने मंगलवार को 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। संजीव ने 452.7 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पर कब्जा जमाया। भारतीय निशानेबाज संजीव का ये एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में जीता गया पहला पदक है। इसके साथ ही एशियाई गेम्स में भारत का शानदार सफर जारी है।

जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने विश्व युवा चैम्पियनशिप में एक भी मुकाबला खेले बिना दो पदक पक्के कर लिए हैं। दो महिला मुक्केबाजों को प्रतियोगियों की संख्या कम होने के कारण सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई । साक्षी गैधानी (81 किलो) और नेहा यादव (प्लस 81 किलो) ने अंतिम चार में जगह बनाई। साक्षी का सामना रूस की अनास्तासिया राइबाक से होगा जबकि नेहा उक्रेन की मारिया लोवचिन्स्का से खेलेगी। 

भारत के तीन अन्य मुक्केबाजों को पहले दौर में बाय मिला जबकि दो सीधे प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। दिव्या पवार (54 किलो), मनीषा (64 किलो) और आस्था पाहवा (75 किलो) क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। साक्षी (57 किलो) और जानी (60 किलो) प्री क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे। पुरूष वर्ग में एशियाई रजत पदक विजेता अंकित (60 किलो) , आकाश (64 किलो) और विजयदीप (69 किलो) को पहले दौर में बाय मिला है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल