1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन गेम्स (कराटे): 75 किग्रां प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे शरथ

एशियन गेम्स (कराटे): 75 किग्रां प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे शरथ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 27, 2018 10:28 am IST,  Updated : Aug 27, 2018 10:28 am IST

शरथ को प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के मुइल किम ने 1-0 से मात दी।

एशियन गेम्स- India TV Hindi
एशियन गेम्स

भारतीय कराटे खिलाड़ी शरथ कुमार को 18वें एशियाई खेलों में सोमवार को नौंवें दिन पुरुषों की 75 किलोग्राम स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरू के 23 वर्षीय शरथ को प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के मुइल किम ने 1-0 से मात दी। 

इस स्पर्धा के इप्पोन और वाजा-आरी वर्ग में दोनों में से कोई भी खिलाड़ी अंक हासिल नहीं कर पाया था, लेकिन युको में दक्षिण कोरिया के किम ने एक अंक हासिल करने के साथ ही अंतिम-16 दौर के इस मुकाबले को जीत लिया। 

इससे पहले भारत के लिए आठवां दिन मिलाजुला रहा। 8वें दिन भारत कोई स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया लेकिन पांच रजत पदक जीतने में सफल रहा। देश सात स्वर्ण, 10 रजत और 19 कांस्य पदक के साथ कुल 36 पदक जीतकर तालिका में नौवें स्थान पर है। अब उम्मीदें 9वें दिन पर टिकी हैं। 9वें दिन भारत को कई बड़े मुकाबले खेलने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल