1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन गेम्स 2018: 15 साल के शार्दुल विहान ने पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता

एशियन गेम्स 2018: 15 साल के शार्दुल विहान ने पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 23, 2018 03:09 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 03:09 pm IST

कोरिया के शिन ह्यूनवू को स्वर्ण पदक मिला जिनका स्कोर 74 था। 

शारदुल विहान- India TV Hindi
शारदुल विहान

पंद्रह साल के शार्दुल विहान ने 18वें एशियाई खेलों में पुरूषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उत्तर प्रदेश के विहान ने 73 का स्कोर करके रजत पदक हासिल किया। कोरिया के शिन ह्यूनवू को स्वर्ण पदक मिला जिनका स्कोर 74 था। 

कतर के अल मारी हमाद अली को कांस्य पदक मिला जिनका स्कोर 53 था। विहान ने पिछले साल 14 बरस की उम्र में शॉटगन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते थे। 

एशियाई चैम्पियनशिप युगल स्वर्ण पदक विजेता रहे अनवर सुल्तान के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे विहान मास्को में पिछले साल जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में छठे स्थान पर रहे थे।

एशियन गेम्स में भारत के युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। इससे पहले 16 साल सौरभ चौधरी ने भी गोल्ड मेडल जीता था और देश का नाम रौशन किया था। अब विहान ने भी सिर्फ 15 साल की उम्र में भारत को रजत दिला दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल