1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (निशानेबाजी): दीपक कुमार ने जीता 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत पदक

एशियाई खेल (निशानेबाजी): दीपक कुमार ने जीता 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत पदक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 20, 2018 10:39 am IST,  Updated : Aug 20, 2018 12:31 pm IST

भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार ने सोमवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया है।

एशियाई खेल 2018, निशानेबाजी, दीपक कुमार- India TV Hindi
एशियाई खेल (निशानेबाजी): दीपक कुमार ने जीता 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत Image Source : @IOAINDIA

जकार्ता: भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार ने सोमवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया है। इस स्पर्धा में हालांकि, रवि कुमार पदक नहीं जीत पाए। उन्हें चौथा स्थान प्राप्त हुआ। दीपक ने फाइनल में 247.1 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारत की झोली में गिरा पहला पदक है। दीपक ने पहली बार एशियाई खेलों में पदक हासिल किया है।

इससे पहले, क्वालिफिकेशन में दीपक को पांचवां स्थान हासिल हुआ था, वहीं रवि ने चौथा स्थान हासिल किया था। फाइनल में एक समय पर दीपक बाहर होने की कगार पर थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर ताइवान लु शाओचुआन को मात देते हुए रजत पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन के यांग हाओरान ने जीता है, वहीं कांस्य शाओचुआन को मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल