1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (नौकायन): स्कल्स में रोहित कुमार और भगवान सिंह की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज

एशियाई खेल (नौकायन): स्कल्स में रोहित कुमार और भगवान सिंह की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज

 Reported By: IANS
 Published : Aug 24, 2018 11:10 am IST,  Updated : Aug 24, 2018 11:10 am IST

भारत को स्कल्स स्पर्धा में छठे दिन दो पदक हासिल हुए हैं। 

...- India TV Hindi
 रोहित कुमार और भगवान सिंह 

जकार्ता: भारत को 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को नौकायन स्पर्धा में एक और कांस्य पदक हासिल हुआ है। रोहित कुमार और भगवान सिंह की जोड़ी ने  पुरुषों की लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इससे पहले दुष्यंत ने लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता था। रोहित और भगवान ने 7 मिनट और 04.61 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा का फाइनल चरण पूरा किया और तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 

स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान के माशाहीरो ताकेडा और मासायुकी मियाउरा को गया। उन्होंने इस स्पर्धा को 7 मिनट और 01.70 सेकेंड में समाप्त किया। 

दक्षिण कोरिया की ब्यूनघून किम और मिनयुक ली की जोड़ी ने 7 मिनट और 03.22 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। 

ऐसे में भारत को स्कल्स स्पर्धा में छठे दिन दो पदक हासिल हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल