1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलिया ने ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के लिये आयु सीमा बढ़ाने की मांग की

ऑस्ट्रेलिया ने ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के लिये आयु सीमा बढ़ाने की मांग की

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2020 02:13 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 02:13 pm IST

अगर आयु सीमा बढाई नहीं जाती है तो ऑस्ट्रेलिया के क्वालीफाइंग अभियान में शामिल छह खिलाड़ी ओलंपिक नहीं खेल सकेंगे।

Australia demands increase in age limit for Olympic football tournament- India TV Hindi
Australia demands increase in age limit for Olympic football tournament Image Source : AP

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक अगले साल के लिये स्थगितत होने के बाद आईओसी और फीफा को पुरूषों के फुटबॉल टूर्नामेंट के लिये खिलाड़ियों की आयुसीमा बढ़ानी चाहिये। कोविड 19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक अगले साल के लिये स्थगित कर दिये गए हैं। अभी नयी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है और ना ही संशोधित क्वालीफिकेशन मानदंड तय किये गए हैं।ट

ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति के मुख्य कार्यकारी मैट कैरोल और एफएफए के मुख्य कार्यकारी जेम्स जानसन इस बारे में फीफा से बातचीत करेंगे। उनका कहना है कि टोक्यो ओलंपिक में फुटबॉल खिलाड़ियों की आयुसीमा 23 वर्ष से बढ़ाकर 24 वर्ष की जानी चाहिये।

जानसन ने कहा,‘‘इससे वे खिलाड़ी ओलंपिक खेल सकेंगे जिन्होंने देश को ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कराया है। वरना आयुसीमा की पाबंदियों के कारण वे अपना सपना पूरा करने से वंचित रह जायेंगे।’’

अगर आयुसीमा बढाई नहीं जाती है तो ऑस्ट्रेलिया के क्वालीफाइंग अभियान में शामिल छह खिलाड़ी ओलंपिक नहीं खेल सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल