1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australia Open 2020 : भारत के द्विज शरण को पुरुष युगल के दूसरे दौर में मिली हार

Australia Open 2020 : भारत के द्विज शरण को पुरुष युगल के दूसरे दौर में मिली हार

 Reported By: IANS
 Published : Jan 24, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 02:17 pm IST

न्यूजीलैंड के एर्टेम सिताक के साथ खेल रहे द्वि को ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस और क्रोएशिया के मेट पेविक की जोड़ी के हाथों 7-6 (6-2), 6-3 से हार मिली। 

Australia Open 2020: India's Divij Sharan lost in second round of men's doubles- India TV Hindi
Australia Open 2020: India's Divij Sharan lost in second round of men's doubles Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। भारत के द्विज शरण को शुक्रवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में हार मिली। न्यूजीलैंड के एर्टेम सिताक के साथ खेल रहे द्वि को ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस और क्रोएशिया के मेट पेविक की जोड़ी के हाथों 7-6 (6-2), 6-3 से हार मिली। यह मुकाबला एक घंटे 17 मिनट चला।

सिताक और द्विज पाब्लो कारेनो बुस्ता और जोआओ सौसा को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे थे।

इससे पहले, भारत के रोहन बोपन्ना को पुरुष युगल के पहले दौर में हार मिली थी।

महिला युगल में सानिया मिर्जा चोट के कारण पहले दौर के मुकाबले से हट गईं थीं। वह यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ खेल रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल