1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australia Open 2020 : लिएंडर पेस मिश्रित युगल के दूसरे राउंड में हारे

Australia Open 2020 : लिएंडर पेस मिश्रित युगल के दूसरे राउंड में हारे

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2020 03:30 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 03:30 pm IST

भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार येलेना ओस्टापेंको को ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल के दूसरे राउंड में मंगलवार को हार का सामना करना पड़ा।

Leander Paes, Australia Open 2020, Australia open- India TV Hindi
Australia Open 2020: Leander Paes loses in second round of mixed doubles  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार येलेना ओस्टापेंको को ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल के दूसरे राउंड में मंगलवार को हार का सामना करना पड़ा। पेस और ओस्टापेंकों की जोड़ी को ब्रिटेन के जेमी र्मुे और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स ने सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से मात दी। यह मैच एक घंटे सात मिनट तक चला।

46 वर्षीय पेस ने इस साल की शुरुआत में ही घोषणा कर दी थी कि 2020 पेशेवर सर्किट में उनका आखिरी साल होगा। पेस की हार के बाद अब रोहन बोपन्ना टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय उम्मीद बचे हैं।

यह 39 वर्षीय बोपन्ना और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक बुधवार को मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में निकोला मेकटिच और बारबोरा क्राइजकोवा से भिडें़गे।

पेस ने अपने करियर में अब तक 18 युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। इनमें आठ पुरुष युगल में और 10 मिश्रित युगल में हैं। उन्होंने 1996 के एटलांटा ओलंपिक में पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल