1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलियन ओपन 2019: प्लिस्कोवा को हराकर फाइनल में ओसाका, क्वितोवा से होगी खिताबी भिड़ंत

आस्ट्रेलियन ओपन 2019: प्लिस्कोवा को हराकर फाइनल में ओसाका, क्वितोवा से होगी खिताबी भिड़ंत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2019 01:20 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 01:20 pm IST

नाओमी ने प्लिस्कोवा को महिला एकल के सेमीफाइनल में 6-2, 4-6, 6-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा है।

Naomi Osaka- India TV Hindi
Naomi Osaka Image Source : GETTY IMAGES

जापान की युवा टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने अपने अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में ओसाका ने चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी कैरोलीना प्लिस्वोका को मात दी। 

नाओमी ने प्लिस्कोवा को महिला एकल के सेमीफाइनल में 6-2, 4-6, 6-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा है। ओसाका ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया है। पिछले साल ओसाका ने अमेरिकी ओपन के फाइनल में दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराकर खिताबी जीत अपने नाम करते हुए काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

इससे पहले चेक रिपब्लिक की दिग्गज खिलाड़ी पेट्रा क्वितोवा ने भी फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में क्वितोवा का मुकाबला ओसाका से होगा। क्वितोवा ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है।

क्वितोवा ने अमेरिका की खिलाड़ी डेनियल कोलिंस को 7-6 (7-2), 6-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। क्वितोवा ने अभी तक केवल दो बार विंबलडन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब उनके लिए नए साल की शानदार शुरुआत का सबब होगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल