1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: नोवाक जोकोविच ने फाइनल में बनाई जगह, नडाल से होगा मुकाबला

ऑस्ट्रेलियन ओपन: नोवाक जोकोविच ने फाइनल में बनाई जगह, नडाल से होगा मुकाबला

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2019 04:04 pm IST,  Updated : Jan 25, 2019 04:05 pm IST

फाइनल में जोकोविच का सामना राफेल नडाल से होगा। नडाल ने स्टीपास को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

Novak Djokovic- India TV Hindi
Novak Djokovic Image Source : GETTY IMAGES

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन कर शुक्रवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। अब जोकोविच अपने सातवें ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब से केवल एक कदम दूर हैं। फाइनल में जोकोविच का सामना राफेल नडाल से होगा। नडाल ने स्टीपास को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच ने एक घंटे और 25 मिनटों तक चले मुकाबले में फ्रांस के वर्ल्ड नंबर-30 खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-0, 6-2, 6-2 से मात दी।

इससे पहले स्पेन के धुरंधर राफेल नडाल ने यूनानी सनसनी स्टेफानोस स्टीपास को 6-2, 6-4, 6-0 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में जगह बनाई। यूनान के 14वीं वरीयता प्राप्त स्टीपास ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में रोजर फेडरर को हराकर सनसनी फैला दी थी। लेकिन नडाल ने उन्हें एक घंटे 46 मिनट में मात दे दी।

नडाल ने लगातार 63 गेम तक अपनी सर्विस नहीं टूटने दी और फाइनल तक पहुंचने में एक भी सेट नहीं गंवाया। अब उनका सामना नोवाक जोकोविच से होगा। जीत के बाद नडाल ने कहा, ‘‘ये शानदार मैच था। मैने बहुत अच्छा खेला क्योंकि दर्शकों से मुझे काफी ऊर्जा मिली।’’ नडाल पांचवीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में पहुंचे हैं और यहां खिताब जीतने पर ओपन युग में सभी ग्रैंडस्लैम दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल