1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलियन ओपन: निशिकोरी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच नोवाक जोकोविच

आस्ट्रेलियन ओपन: निशिकोरी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच नोवाक जोकोविच

 Reported By: IANS
 Published : Jan 23, 2019 03:47 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 03:58 pm IST

निशिकोरी जब रिटायर्ड हर्ट हुए तब वह 1-6, 1-4 से पीछे थे। जोकोविच जिस अंदाज में खेल रहे थे उससे उनका सेमीफाइनल में जाना तय लग रहा था।

आस्ट्रेलियन ओपन: निशिकोरी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच नोवाक जोकोविक - India TV Hindi
आस्ट्रेलियन ओपन: निशिकोरी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच नोवाक जोकोविक  Image Source : AP

मेलबर्न। वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया को नोवाक जोकोविच ने अपने सातवें आस्ट्रेलियन ओपन खिताब की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। वह बुधवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। उन्हें यह प्रवेश हालांकि अपने प्रतिद्वंद्वी जापान के केई निशिकोरी के चोटिल होने के बाद मिला है। 

निशिकोरी जब रिटायर्ड हर्ट हुए तब वह 1-6, 1-4 से पीछे थे। जोकोविच जिस अंदाज में खेल रहे थे उससे उनका सेमीफाइनल में जाना तय लग रहा था। निशिकोरी के जांघ में चोट लगी थी और इसी कारण वह ज्यादा देर कोर्ट पर टिक नहीं सके और मैच को बीच में ही छोड़ गए। 

जोकोविच ने आखिरी बार 2016 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था। सेमीफाइनल में उनके सामने फ्रांस के लुकास पाउइले की चुनौती होगी जिन्होंने कनाडा के मिलोस राओनिक को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल