1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत का विजयी आगाज, दूसरे दौर में पहुंचे साई प्रणीत

वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत का विजयी आगाज, दूसरे दौर में पहुंचे साई प्रणीत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2019 02:44 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 02:44 pm IST

भारत के अग्रणी पुरुष एकल खिलाड़ी बी साई प्रणीत सोमवार को यहां शुरू हुई बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

वर्ल्ड बैडमिंटन...- India TV Hindi
वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत का विजयी आगाज, दूसरे दौर में पहुंचे साई प्रणीत Image Source : GETTY IMAGES

बासेल (स्विट्जरलैंड)| भारत के अग्रणी पुरुष एकल खिलाड़ी बी साई प्रणीत सोमवार को यहां शुरू हुई बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट के 16वें सीड खिलाड़ी प्रणीत ने पहले दौर के मुकाबले में कनाडा के जेसन एंथोनी सुई को हराया।

प्रणीत ने एंथोनी को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-16 से मात दी। इन दोनों के बीच यह अब तक का पहला मुकाबला था। इससे पहले, भारत की मेघना जक्कामापुडी और एस. राम पूर्विशा की जोड़ी ने महिला युगल वर्ग के पहले दौर में जीत हासिल कर ली है।

भारतीय जोड़ी ने ग्वाटेमाला की कोरलेटो सोटो डियाना और सोटोमायोर निकते एलेक्जेंडरे की जोड़ी को मात दी। भारतीय महिलाओं ने यह मुकाबला 28 मिनट में 21-10, 21-18 से अपने नाम किया। दूसरे दौर में यह जोड़ी जापान की शिहो टानाका और कोहारू योनेमोटो की जोड़ी से भिड़ेगी। जापानी जोड़ी को पहले दौर में बाई मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल