1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : 17 वर्षीय एन से यंग से हारकर डेनमार्क ओपन से बाहर हुई विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु

बैडमिंटन : 17 वर्षीय एन से यंग से हारकर डेनमार्क ओपन से बाहर हुई विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु

 Reported By: IANS
 Published : Oct 17, 2019 07:20 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 07:20 pm IST

महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में दक्षिण कोरिया की 17 वर्षीय एन से यंग ने सिंधु को सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से पराजित किया।  

महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में दक्षिण कोरिया की 17 वर्षीय एन से यंग ने सिंधु को सीधे गेमों म- India TV Hindi
महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में दक्षिण कोरिया की 17 वर्षीय एन से यंग ने सिंधु को सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से पराजित किया।   Image Source : GETTY

ओदेंसी। विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पी.वी सिंधु गुरुवार को यहां जारी डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार हो गईं। महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में दक्षिण कोरिया की 17 वर्षीय एन से यंग ने सिंधु को सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से पराजित किया।

इस हार के साथ ही सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला कुल 40 मिनट तक चला।

अगस्त में स्विट्जरलैंड में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड नंबर-6 सिंधु और वर्ल्ड नंबर-19 एन से-यंग के बीच यह अबतक का पहला मुकाबला था।

क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी का सामना स्पेन की दिग्गज कोरोलिना मारिन से होगा।

अगस्त में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने के बाद से सिंधु लगातार तीन टूर्नामेंट्स में नाकाम रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल