1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणॉय ने कहा, ‘क्रिकेट के अलावा बाकी खेल भी दिखाएं’

बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणॉय ने कहा, ‘क्रिकेट के अलावा बाकी खेल भी दिखाएं’

 Reported By: IANS
 Published : Apr 10, 2020 07:16 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 07:16 pm IST

एच.एस. प्रणॉय ने स्टार स्पोटर्स से कहा है कि वह लॉकडाउन के दिनों में क्रिकेट के अलावा बाकी खेल भी दिखाए। 

HS Prannoy- India TV Hindi
HS Prannoy Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने स्टार स्पोटर्स से कहा है कि वह लॉकडाउन के दिनों में क्रिकेट के अलावा बाकी खेल भी दिखाए। अपने ट्वीट में प्रणॉय ने स्टार स्पोटर्स को टैग किया है।

प्रणॉय ने ट्वीट किया, "स्टार स्पोटर्स आपसे मेरी छोटी सी विनती है कि लॉकडाउन के दौरान आपके चैनल पर 24 घंटे सातों दिन क्रिकेट दिखाया जा रहा है। आपकी तरफ से यह काफी मदद वाली बात होगी अगर आप बाकी के खेल भी दिखाएं ताकि बच्चों को लाभ मिले।"

प्रणॉय के ट्वीट पर चैनल ने जवाब देते हुए लिखा, "हमने आपकी बात सुनी प्रणॉय, हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारे पास कई अन्य खेलों के कार्यक्रम लाइनअप हैं जिनमें विंबलडन, फ्रेंच ओपन, एफ-1 शामिल हैं।"

फिर प्रणॉय ने लिखा, "कृपया बैडमिंटन को भी शामल करें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल