1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में हारकर भारत हुए पीवी सिंधु, भारतीय चुनौती समाप्त

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में हारकर भारत हुए पीवी सिंधु, भारतीय चुनौती समाप्त

 Reported By: IANS
 Published : Jan 16, 2020 08:14 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 08:14 pm IST

शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। सिंधु की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। 

PV Sindhu, Indonesia Masters- India TV Hindi
Badminton: PV Sindhu, India lost in second round of Indonesia Masters, Indian challenge ended Image Source : GETTY IMAGE

जकार्ता। शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। सिंधु की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। पांचवीं सीड सिंधु को अपने दूसरे दौर के मुकाबले में जापान की सयाका ताकाहाशी के हाथों तीन गेमों तक चले कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-16, 16-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

ताकाहाशी ने अपने पहले दौर के मुकाबले में भारत की सायना नेहवाल को मात दी थी और अब उन्होंने वर्ल्ड नंबर-6 सिंधु को भी एक घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल में ताकाहाशी का सामना वांग झी यी से होगा।

इस जीत के साथ ताकाहाशी ने सिंधु के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-4 का कर लिया है। सिंधु इससे पहले, साल के पहले टूर्नामेंट मलेशिया मास्टर्स से क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थी।

इंडोनेशिया मास्टर्स में इससे पहले बुधवार को सायना, किदांबी श्रीकांत, सौरभ वर्मा, बी.साई प्रणीत, समीर वर्मा, पारुपल्ली कश्यप और एचएस प्रणॉय अपने पहले दौर में हारकर बाहर हो जाना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल