1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : उलटफेर का शिकार हो आस्ट्रेलिया ओपन से बाहर हुए समीर

बैडमिंटन : उलटफेर का शिकार हो आस्ट्रेलिया ओपन से बाहर हुए समीर

 Reported By: IANS
 Published : May 11, 2018 02:32 pm IST,  Updated : May 11, 2018 02:32 pm IST

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा के लिए आस्ट्रेलिया ओपन में शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा। वर्ल्ड नम्बर-25 समीर को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार होकर हारकर बाहर होना पड़ा।

Sameer Verma- India TV Hindi
Sameer Verma

सिडनी: भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा के लिए आस्ट्रेलिया ओपन में शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा। वर्ल्ड नम्बर-25 समीर को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार होकर हारकर बाहर होना पड़ा। समीर को क्वार्टर फाइनल में चीन के वर्ल्ड नम्बर-165 लु गुआंगजु ने 34 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 14-21, 6-21 से हराकर बाहर कर सेमीफाइनल में कदम रख लिया। 

समीर और गुआंगजु के बीच यह पहला मुकाबला था और ऐसे में चीन के खिलाड़ी ने 1-0 से बढ़त ले ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल