1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : आस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में पहुंचे भारत के श्रीकांत

बैडमिंटन : आस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में पहुंचे भारत के श्रीकांत

 Written By: IANS
 Published : Jun 24, 2017 01:02 pm IST,  Updated : Jun 24, 2017 01:58 pm IST

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने एक बार फिर बड़ा उलटफेर करते हुए आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीकांत ने शनिवार को ....

srikanth- India TV Hindi
srikanth

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने एक बार फिर बड़ा उलटफेर करते हुए आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीकांत ने शनिवार को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में चौथी विश्व वरीयता प्राप्त शी युकी को मात दी। विश्व के 11वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने चीन के युकी को सीधे गेमों में 37 मिनट के भीतर 21-10, 21-14 से मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में श्रीकांत ने शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त सोन वान हो को हराया था। अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए श्रीकांत ने 11 स्थान की लंबी छलांग लगाकर विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान से सीधा 11वें स्थान में प्रवेश किया। (महिला विश्व कप: मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामैंट का आगाज करेगा भारत)

श्रीकांत ने इससे पहले इंडोनेशिया ओपन का खिताब अपने नाम किया था। अगर वह इस टूर्नामेंट में भी जीत हासिल कर लेते हैं, तो वह आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल