1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप: नंबर वन केंटो मोमोटा से हारकर बाहर हुए भारतीय शटलर एच. एस. प्रणॉय

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप: नंबर वन केंटो मोमोटा से हारकर बाहर हुए भारतीय शटलर एच. एस. प्रणॉय

 Reported By: IANS
 Published : Aug 22, 2019 07:52 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 07:52 pm IST

क्वार्टर फाइनल में मोमोटा का सामना 14वीं सीड मलेशिया के ली जी जिया से होगा, जिनके खिलाफ मोमोटा का 2-0 का रिकॉर्ड है।  

H.S.Prannoy, Indian Badminton Player- India TV Hindi
H.S.Prannoy, Indian Badminton Player Image Source : GETTY IMAGES

बासेल। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय यहां जारी बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के अपने तीसरे दौर के मुकाबले में दुनिया के नम्बर-1 खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा से हारकर चैंपियनशिप से बाहर हो गए। टॉप सीड मोमोटा ने गुरुवार को एक कड़े मुकाबले में प्रणॉय को 21-19, 21-12 से पराजित किया। नंबर वन मोमोटा ने 56 मिनट में यह मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

क्वार्टर फाइनल में मोमोटा का सामना 14वीं सीड मलेशिया के ली जी जिया से होगा, जिनके खिलाफ मोमोटा का 2-0 का रिकॉर्ड है।

प्रणॉय ने पहले गेम में मोमोटा को कड़ी टक्कर दी और तीन बार स्कोर को बराबरी पर ला दिया। भारतीय खिलाड़ी एक समय 4-7 से पीछे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने 12-12, 14-14 और 19-19 की बराबरी हासिल कर ली। अंतिम समय में प्रणॉय अंक बटोरने में विफल रहे और उन्हें पहले गेम में 19-21 से नजदीकी हार का सामना करना पड़ा। 

दूसरे गेम में प्रणॉय एक समय 5-11 से पीछे थे। इसके बाद वह लगातार पीछे होते चले गए और अंक गंवाते रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल