1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सिलोना के अध्यक्ष का बड़ा बयान, 'चाहे तो क्लब छोड़ सकते हैं मेसी'

बार्सिलोना के अध्यक्ष का बड़ा बयान, 'चाहे तो क्लब छोड़ सकते हैं मेसी'

 Reported By: IANS
 Published : Sep 07, 2019 01:26 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 01:26 pm IST

अध्यक्ष ने कहा कि वह क्लब में मेसी के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं। 

Lionel Messi, Barcelona - India TV Hindi
Lionel Messi, Barcelona  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसप मारिया बाटरेमेयू ने कहा कि लियोनेल मेसी चाहें तो वह 2019-20 सीजन के अंत में क्लब छोड़कर जा सकते हैं। पांच बार बालोन डी ओर का खिताब जीत चुके मेसी ने 2017 में बार्सिलोना के साथ चार साल का करार किया था, लेकिन बाटरेमेयू ने कहा कि मेसी अपने करार के समाप्त होने से पहले भी क्लब को अलविदा कह सकते हैं। 

बाटरेमेयू ने बार्सा टीवी से कहा, "लियो मेसी ने 2020/21 सीजन तक का करार किया है, लेकिन वह आखिरी सीजन से पहले भी क्लब छोड़ सकते हैं।"

हालांकि, अध्यक्ष ने कहा कि वह क्लब में मेसी के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं हैं। 

उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि मेसी 2021 तक बार्सिलोना के लिए खेलें और उसके बाद भी यहीं रहें। हम इस मामले को लेकर बहुत शांत हैं।"

इस सीजन चोटिल होने के कारण मेसी बार्सिलोना के लिए अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल